.......गुजरे.......
जिंदगी के सुकून भरे पल तो मयकदे में गुज़रे
हम न कभी गुजरेंगे तेरे कुचे से मगर
तेरे साथ बीते पल कहाँ जिंदगी से गुजरे
सब-ओ-रोज़ इंतज़ार के ख़त्म न हुई कभी
हम गुज़रे चमन-ए-गुलज़ार से मगर
कहाँ मेरी जिंदगी के खिजा गुज़रे
याद आती है अब भी तेरी हंसते रुखसार
हम गुज़रे बाग़-ए-गुलाब से मगर
कहाँ मेरी निगाह से वो हंसते रुखसार गुजरे
अब तो हम भी हो गए है संग-ए-दिल तेरे बैगैर
गुजरते है जहाँ-ए-बुत से मगर
कहाँ किसी से इतनी बेदिली से गुज़रे
कहाँ गुम गए पाकीजा-ए-अल्फाज़ तेरे ग़ज़ल से "निवास"
के मुकमल न हुई इश्क तो तुम लिखते हाल-ए-बेबसी गुज़रे
superb, dil ko choo liya
ReplyDelete